|
प्रिय मित्र, नमस्कार! पिछले पत्र के बाद मिले संदेशों में एक बात मेरे मन में ठहर गई। हम अक्सर सोचते हैं कि जीवन में कोई भी नया या ज़रूरी कदम उठाने से पहले मन का पूरी तरह शांत होना और रास्ते का बिल्कुल साफ़ दिखना ज़रूरी है। हम इंतज़ार करते हैं कि मन का सारा संशय मिट जाए, सारे सवालों के जवाब मिल जाएँ, और आगे की हर उलझन पहले से सुलझ जाए। लेकिन क्या सचमुच ऐसा कभी होता है? शायद नहीं। जीवन के सबसे अहम मोड़ों पर रास्ता कभी पूरा खुला हुआ नहीं मिलता। वहाँ हमेशा थोड़ी धुंध होती है, थोड़ा संशय होता है और मन में यह डर भी कि अगर फ़ैसला ग़लत हो गया तो क्या होगा। पाठक की एक बात, जिसने सोचने का नया नज़रिया दिया पिछले अंक में मैंने आपसे पूछा था कि ऐसा कौन-सा सवाल है जिसका जवाब किसी किताब में सीधे नहीं मिला, लेकिन उसने उस सवाल को समझने में आपकी मदद की। इस पर बिहार (औरंगाबाद) से प्रवीण कुमार पाठक जी का एक बहुत विचारपूर्ण संदेश आया। प्रवीण जी ने लिखा: "मेरे लिए ऐसा सवाल रहा है: क्या मैं जिस रास्ते पर चल रहा हूँ, वह सही है? यह प्रश्न किसी खोज बॉक्स से हल नहीं होता। कई किताबें मैंने पढ़ीं, पर श्रीमद्भगवद्गीता ने सीधे जवाब तो नहीं दिया; पर उसकी कथा और संवाद ने उस उलझन को मानव रूप में दिखाकर मुझे उस प्रश्न की प्रकृति समझने में मदद की। गीता ने यह अहसास कराया कि संदेह और द्वंद्व के बीच भी कार्य करना पड़ता है... किताब ने मुझे कोई फ़ाइनल हल तो नहीं दिया, पर प्रश्न के साथ रहने और छोटे-छोटे कदम उठाने का साहस दिया।" प्रवीण जी की यह बात सीधे दिल को छूती है। हम में से ज़्यादातर लोग कभी न कभी उस मोड़ पर खड़े होते हैं जहाँ कर्तव्य और दुविधा आमने-सामने आ जाते हैं। अर्जुन का संशय भी यह नहीं था कि उसे युद्ध करना नहीं आता। उसका संशय यह था कि क्या यह रास्ता सही है? गीता का संदेश यही है कि कृष्ण युद्धभूमि को नहीं बदलते, वे अर्जुन के संदेहों को जादू से मिटाते भी नहीं। वे केवल यह सिखाते हैं कि संशय के रहते हुए भी अपने हिस्से का कर्म कैसे किया जाता है। स्पष्टता चलने से पहले नहीं आती; कई बार स्पष्टता चलने के बाद, रास्ते में ही मिलती है। दुबई से हमारे एक और पाठक, आनंद मणि आचारी जी ने भी लिखा था कि ज़िंदगी की भागदौड़ में हम भूल जाते हैं कि हमारे भीतर आज भी वही विद्यार्थी ज़िंदा है, जो सीखने और कुछ नया करने के लिए तैयार रहता है। एक विद्यार्थी कभी यह नहीं सोचता कि उसे सब कुछ पहले दिन ही आ जाना चाहिए। वह सीखता है, गलतियाँ करता है और फिर आगे बढ़ता है। कबीर की सीख: किनारे बैठकर गहराई नहीं नापी जाती संत कबीर का एक प्रसिद्ध दोहा है, जो इस बात को बहुत सीधे शब्दों में सामने रखता है: "जिन खोजा तिन पाइया, गहरे पानी पैठ। मैं बपुरा बूडन डरा, रहा किनारे बैठ॥" (भावार्थ: जिन्होंने खोज की, वे गहरे पानी में उतरे और पा लिया। लेकिन जो डूबने के डर से किनारे पर ही बैठा रहा, उसके हाथ कुछ नहीं आया।) हम में से कितने ही लोग केवल इस डर से किनारे पर बैठे रह जाते हैं कि कहीं कोई भूल न हो जाए। हम सोचते रह जाते हैं, योजनाएँ बनाते रहते हैं, और वक्त आगे निकल जाता है। कबीर यह नहीं कहते कि पानी गहरा नहीं है। पानी सचमुच गहरा है। लेकिन किनारे बैठकर गहराई नहीं नापी जा सकती। पहला कदम तो पानी में उतारना ही पड़ता है। चाहे वह कोई नया काम शुरू करना हो, किसी रिश्ते में बातचीत की पहल करनी हो, या अपनी किसी आदत को बदलना हो—शुरुआत हमेशा थोड़ी अधूरी और थोड़ी अनिश्चित ही होती है। इस सप्ताह थोड़ा ठहरकर पढ़ने के लिए अगर इस सप्ताहांत आप भी अपने किसी संशय या निर्णय के साथ थोड़ा शांत समय बिताना चाहते हैं, तो साहित्य दर्पण के ये लेख आपके काम आ सकते हैं:
eBooks के बारे में छोटी-सी सूचना साइट पर उपलब्ध कबीर, रहीम और पंचतंत्र के संकलनों को यदि आप किंडल या फ़ोन पर ऑफ़लाइन सहेजकर पढ़ना चाहते हैं, तो वे अमेज़न किंडल और गूगल प्ले बुक्स पर भी उपलब्ध हैं। साइट पर सब कुछ हमेशा की तरह पूरी तरह मुफ़्त है और आगे भी रहेगा। ई-बुक्स केवल आपके सहयोग का एक माध्यम हैं: अब आपकी बारी इस पत्र को समाप्त करते हुए आपसे एक सीधा सवाल: जब किसी फ़ैसले को लेकर मन में दुविधा या संशय हो, तो आप खुद को शांत करने के लिए आमतौर पर क्या करते हैं—थोड़ी देर टहलने निकल जाते हैं, किसी अपने से बात करते हैं, या चुपचाप चाय का एक कप लेकर बैठ जाते हैं? इस ईमेल का जवाब देकर (Reply करके) हमें ज़रूर बताइए। आपकी भेजी गई बातें हम आने वाले दर्पण पत्र में अन्य पाठकों के साथ साझा करेंगे। स्नेह सहित, निशीथ रंजन हिंदी साहित्य दर्पण “साहित्य की सबसे बड़ी शक्ति यही है कि वह हमें दूसरों की कहानी पढ़ाते-पढ़ाते, हमारी अपनी कहानी समझा देता है।” |
I’ve always been curious about the ideas that shape the way we think, live, work, and grow. Through this newsletter, I want to explore timeless wisdom, philosophy, personal growth, leadership, and the quiet lessons we often find in everyday life.Each edition brings together insights from great thinkers, fresh perspectives, and observations from the world around us. The aim isn’t simply to share ideas, but to look at familiar things a little differently, question what we take for granted, and discover something meaningful along the way.My hope is that every edition leaves you with at least one thought that stays with you, one idea that sparks your curiosity, or one small change in perspective that makes a difference in how you see the world.
प्रिय मित्र, नमस्कार! 🙏 पिछली चिट्ठी में मैंने पूछा था कि रामायण या महाभारत का कौन-सा पात्र आपको सबसे दिलचस्प लगता है, जिसे आम तौर पर खलनायक माना जाता है। आप में से कई लोगों ने जवाब लिखा। शकुनि का नाम आया, दुर्योधन का भी। पर सबसे ज़्यादा बार लौटकर एक ही नाम आया। कर्ण। इन नामों में एक बात साझा है। इनमें से किसी को भी हम पूरी तरह बुरा नहीं कह पाते। और कर्ण को शायद सबसे कम। तो इस बार बात कर्ण की। कर्ण ने यह नहीं चुना था कि वह किसके घर जन्म लेगा, या लोग उसे किस नाम से पुकारेंगे। पर आगे चलकर उसने...
प्रिय मित्र, नमस्कार! 🙏 इस नवरात्रि मैं सिडनी के बॉकहम हिल्स में दुर्गा पंडाल गया था। पूजा हुई, पुष्पांजलि हुई, ढाक बजी, और प्रसाद की वही लंबी क़तार। पर एक चीज़ वहाँ नहीं थी। सिडनी में रावण का पुतला नहीं जलाया जाता। यहाँ इसकी इजाज़त नहीं है। दशहरा और पुतला हमारे मन में साथ-साथ जुड़े हैं, इसलिए पहली बार यह थोड़ा अजीब लगता है। फिर लगता है कि शायद ठीक ही है। क्योंकि पुतला जला देना दशहरे का सबसे आसान हिस्सा है। मुश्किल हिस्सा वह सवाल है, जो आग बुझने के बाद भी खड़ा रहता है। 20 अक्टूबर को दशहरा है।...
प्रिय मित्र, नमस्कार! 🙏 नवरात्रि के दिन हैं। घरों में कलश रखे हैं, कहीं गरबा हो रहा है, कहीं रामलीला की तैयारी चल रही है। इन दिनों एक बात मेरे मन में बार-बार आती है, और आज वही आपसे कहना चाहता हूँ। हमारे यहाँ शक्ति को स्त्री का रूप दिया गया है। यह सिर्फ़ पूजा की बात नहीं है, कल्पना की बात है। जब हमें ताकत की तस्वीर बनानी थी, तो हमने किसे चुना? एक स्त्री को। और यह बात हमारे साहित्य में भी उतनी ही गहरी उतरी है जितनी मंदिर में। 💪 जो पंक्ति सबको याद है एक पंक्ति है, जो शायद आपको भी याद होगी। स्कूल...