|
प्रिय मित्र, नमस्कार! 🙏 कभी-कभी हम किसी की सफलता देखते हैं और बिना कुछ कहे अपने जीवन की तरफ देखने लगते हैं। किसी ने हमसे पहले घर खरीद लिया। किसी की नौकरी हमसे बेहतर है। किसी ने अपना कारोबार शुरू कर दिया। किसी की किताब छप गई। और सोशल मीडिया तो हर दिन हमें बता ही देता है कि बाकी लोग हमसे कितनी तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। फिर मन में एक छोटा-सा सवाल आता है— “मैं कहाँ पीछे रह गया?” पिछले सप्ताह प्रकाशित अपनी एक रचना पर काम करते हुए मैं इसी सवाल पर काफी देर सोचता रहा। शायद परेशानी यह नहीं है कि हम दूसरों से प्रेरणा लेते हैं। परेशानी तब शुरू होती है जब किसी और की यात्रा हमारी अपनी यात्रा का पैमाना बन जाती है। और फिर हमें लगता है कि हम पीछे हैं। लेकिन जीवन कोई ऐसी दौड़ तो है नहीं जिसमें सबको एक ही समय पर एक ही जगह पहुँचना है। अपने कल से आगे बढ़ना कैसा रहेगा?हमने पिछले सप्ताह इसी विषय पर एक नया लेख प्रकाशित किया है— दूसरों से अपनी तुलना करना कैसे छोड़ें?इस लेख को लिखते समय एक बात बार-बार सामने आती है: आपको आज किसी और से बेहतर होने की जरूरत नहीं है। आपको बस अपने कल से थोड़ा बेहतर होना है। कल आपने एक घंटा पढ़ा था और आज डेढ़ घंटा पढ़ लिया—यह भी प्रगति है। कल किसी असफलता के बाद आप टूट गए थे और आज थोड़ी देर बाद फिर उठकर काम पर लौट आए—यह भी प्रगति है। हर प्रगति दिखाई दे, यह जरूरी नहीं। 👉 दूसरों से अपनी तुलना करना कैसे छोड़ें? अपने जीवन की गति को समझने की कला रास्ता अपना हो तो…इसी बात ने मुझे हरिवंश राय बच्चन की “पथ की पहचान” की याद दिला दी। हम अक्सर यह देखने में इतने व्यस्त रहते हैं कि दूसरा व्यक्ति कहाँ पहुँच गया, कि यह देखना भूल जाते हैं कि हम स्वयं किस दिशा में जा रहे हैं। शायद जीवन का असली सवाल यह नहीं है— “कौन मुझसे आगे है?” बल्कि यह है— “क्या मैं सही दिशा में चल रहा हूँ?” अगर आपने “पथ की पहचान” बहुत समय से नहीं पढ़ी है, तो इस सप्ताह इसे फिर से पढ़िए। हो सकता है इस बार आपको इसमें कोई ऐसी बात दिखाई दे जो पहली बार नहीं दिखाई दी थी। 👉 पथ की पहचान — हरिवंश राय बच्चन फिर सवाल आता है—सुख कहाँ है?मान लीजिए हमने दूसरों से तुलना करना थोड़ा कम कर दिया। अब हम अपनी राह पर चल रहे हैं। लेकिन फिर एक दूसरा सवाल सामने आता है— आखिर सुख मिलेगा कहाँ? क्या अगली नौकरी में? अगली उपलब्धि में? नए घर में? नई गाड़ी में? या फिर उस दिन जब हमारी जिंदगी बिल्कुल वैसी हो जाएगी जैसी हमने सोची थी? भर्तृहरि की नीति परंपरा इस सवाल पर सदियों पहले विचार कर चुकी थी। और आज भी उनके विचार पढ़ते हुए लगता है कि समय बदला है, हमारी सुविधाएँ बदली हैं, लेकिन मनुष्य के सवाल बहुत नहीं बदले। इसी विषय पर हमने पिछले सप्ताह एक नया लेख प्रकाशित किया: सुख कहाँ है? भर्तृहरि की नीति से आज के जीवन के लिए पाँच सीखइसमें हमने भर्तृहरि के नीति-विचारों को आज की जिंदगी से जोड़कर समझने की कोशिश की है—इच्छाएँ, संगति, ज्ञान, चरित्र और जीवन की दिशा। मुझे इसका एक विचार विशेष रूप से महत्वपूर्ण लगता है: हम सफल होना चाहें, लेकिन सफलता के लिए स्वयं को खो न दें। 👉 सुख कहाँ है? भर्तृहरि की नीति से आज के जीवन के लिए पाँच सीख 🌿 शायद हमारी अपनी यात्रा भी कुछ ऐसी ही हैआपमें से कई लोग हमें कभी हिन्दी साहित्य मार्गदर्शन के नाम से जानते थे। आज हम हिन्दी साहित्य दर्पण हैं। नाम बदला है, लेकिन उद्देश्य वही है। इस बदलाव को लेकर मैंने पिछले दिनों बहुत सोचा। कभी-कभी नाम बदलना केवल नाम बदलना नहीं होता। यह खुद से यह पूछने का अवसर भी होता है कि— हम आखिर बनाना क्या चाहते हैं? हम चाहते हैं कि हिन्दी साहित्य दर्पण केवल लेखों का संग्रह न रहे। हम चाहते हैं कि यहाँ आने वाला व्यक्ति कुछ पढ़कर जाए, कुछ सोचकर जाए और शायद अपने जीवन में कोई छोटी-सी अच्छी बात लेकर जाए। इसीलिए इस नए नाम के साथ हमारी यात्रा जारी है। अगर आपने अभी तक नहीं पढ़ा है, तो यहाँ उस बदलाव की पूरी कहानी है: 👉 हिन्दी साहित्य मार्गदर्शन से हिन्दी साहित्य दर्पण तक — एक नई शुरुआत 💌 और हाँ, आपसे एक छोटी-सी बात…अगर यह newsletter आपको काफी समय बाद मिला है, तो आप सोच सकते हैं कि अचानक दर्पण पत्र फिर से आपके inbox में कैसे आ गया। 🙂 हम अपने पुराने newsletter subscribers को इस नए account से फिर से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए अगर आप हमारे पुराने साथी हैं, तो वापस आने के लिए धन्यवाद। और अगर आप पहली बार जुड़े हैं, तो आपका भी दिल से स्वागत है। मैं चाहता हूँ कि यह newsletter केवल वेबसाइट की नई पोस्टों की सूचना देने वाला ईमेल न बने। कभी हम कोई पुरानी कविता फिर से पढ़ेंगे। कभी किसी कहानी पर बात करेंगे। कभी किसी लेखक को याद करेंगे। और कभी किसी ऐसे सवाल पर रुकेंगे, जिसका जवाब शायद किसी किताब में ही मिले। आपका साथ और आपकी प्रतिक्रिया इस सफ़र को और बेहतर बनाएगी। 💭 इस सप्ताह का विचार“दूसरों की मंज़िल देखकर अपने रास्ते को छोटा मत समझिए। हर यात्रा का अपना समय, अपनी दिशा और अपनी कहानी होती है।” ✍️ अब आपकी बारीएक सवाल लेकर इस सप्ताह हमसे विदा लीजिए: आप इस समय अपने जीवन में किस चीज़ से सबसे ज्यादा तुलना करते हैं—दूसरों से, या अपने पुराने रूप से? इस email का reply करके बताइए। मैं सच में आपके जवाब पढ़ना चाहता हूँ। शायद अगला दर्पण पत्र किसी पाठक के इसी जवाब से शुरू हो। स्नेह सहित, निशीथ रंजन “साहित्य की सबसे बड़ी शक्ति यही है कि वह हमें दूसरों की कहानी पढ़ाते-पढ़ाते, हमारी अपनी कहानी समझा देता है।” |
I’ve always been curious about the ideas that shape the way we think, live, work, and grow. Through this newsletter, I want to explore timeless wisdom, philosophy, personal growth, leadership, and the quiet lessons we often find in everyday life.Each edition brings together insights from great thinkers, fresh perspectives, and observations from the world around us. The aim isn’t simply to share ideas, but to look at familiar things a little differently, question what we take for granted, and discover something meaningful along the way.My hope is that every edition leaves you with at least one thought that stays with you, one idea that sparks your curiosity, or one small change in perspective that makes a difference in how you see the world.
प्रिय मित्र, नमस्कार! 🙏 पिछली चिट्ठी में मैंने पूछा था कि रामायण या महाभारत का कौन-सा पात्र आपको सबसे दिलचस्प लगता है, जिसे आम तौर पर खलनायक माना जाता है। आप में से कई लोगों ने जवाब लिखा। शकुनि का नाम आया, दुर्योधन का भी। पर सबसे ज़्यादा बार लौटकर एक ही नाम आया। कर्ण। इन नामों में एक बात साझा है। इनमें से किसी को भी हम पूरी तरह बुरा नहीं कह पाते। और कर्ण को शायद सबसे कम। तो इस बार बात कर्ण की। कर्ण ने यह नहीं चुना था कि वह किसके घर जन्म लेगा, या लोग उसे किस नाम से पुकारेंगे। पर आगे चलकर उसने...
प्रिय मित्र, नमस्कार! 🙏 इस नवरात्रि मैं सिडनी के बॉकहम हिल्स में दुर्गा पंडाल गया था। पूजा हुई, पुष्पांजलि हुई, ढाक बजी, और प्रसाद की वही लंबी क़तार। पर एक चीज़ वहाँ नहीं थी। सिडनी में रावण का पुतला नहीं जलाया जाता। यहाँ इसकी इजाज़त नहीं है। दशहरा और पुतला हमारे मन में साथ-साथ जुड़े हैं, इसलिए पहली बार यह थोड़ा अजीब लगता है। फिर लगता है कि शायद ठीक ही है। क्योंकि पुतला जला देना दशहरे का सबसे आसान हिस्सा है। मुश्किल हिस्सा वह सवाल है, जो आग बुझने के बाद भी खड़ा रहता है। 20 अक्टूबर को दशहरा है।...
प्रिय मित्र, नमस्कार! 🙏 नवरात्रि के दिन हैं। घरों में कलश रखे हैं, कहीं गरबा हो रहा है, कहीं रामलीला की तैयारी चल रही है। इन दिनों एक बात मेरे मन में बार-बार आती है, और आज वही आपसे कहना चाहता हूँ। हमारे यहाँ शक्ति को स्त्री का रूप दिया गया है। यह सिर्फ़ पूजा की बात नहीं है, कल्पना की बात है। जब हमें ताकत की तस्वीर बनानी थी, तो हमने किसे चुना? एक स्त्री को। और यह बात हमारे साहित्य में भी उतनी ही गहरी उतरी है जितनी मंदिर में। 💪 जो पंक्ति सबको याद है एक पंक्ति है, जो शायद आपको भी याद होगी। स्कूल...